सोमवार, 12 नवंबर 2012

13.Madhu Singh: Bn Dip Khud Ko Jalayen

बने दीप खुद हम खुद को जलाएँ 


चलो आज हम सब दिवाली मनाएँ 
बने दीप  खुद हम, खुद को जलाएँ 

बने रोशनी हम सभी के दिलों की 
चेहरों पे सब के तबस्सुम खिलाएँ

अमीरी गरीबी की नफ़रत मिटाएँ
दिलों से सभी के दिलों को मिलाएँ

आँखों  में आसूँ  दिखे न किसी के
दुनिया नई हम  एक ऐसी  बनाएँ 

भूख  से अब  न कोई  रोता  दिखे
दिलों में मोहब्बत के दीए  जलाएँ 

नफ़रत की  आंधी  हम रोक कर
प्यार की एक ऐसी ज्योती जलाएँ

गर दिखे कोई रोता कहीं  भी हमे
उठा अपने सीने से उसको लगाएँ

हम सब बने एक माँ की मोहब्बत
धरा पर  मोहब्बत के  दीए जलाएँ

हर दिवाली को ऐसी दीवाली बनाएँ
बन दिया प्यार का  ख़ुद को जलाएँ

                              मधू "मुस्कान"
  





 



  


 


8 टिप्‍पणियां:

  1. दीपोत्सव की हार्दिक शुभ कामनाएँ!
    सादर

    जवाब देंहटाएं
  2. nice lines,happy divali "गर दिखे कोई रोता कहीं भी हमे
    उठा अपने सीने से उसको लगाएँ

    हम सब बने एक माँ की मोहब्बत
    धरा पर मोहब्बत के दीए जलाएँ

    हर दिवाली को ऐसी दीवाली बनाएँ
    बन दिया प्यार का ख़ुद को जलाएँ

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत सुंदर...आपको सपरिवार दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!

    जवाब देंहटाएं

  4. बहुत प्रेरणा दायक ओज की रचना ,शुभ भावना की रचना ,आम औ ख़ास के प्रति .आभार आपकी उत्साह दायक टिप्पणियों का उत्प्रेरण देकर आप हमें तेज़ दौड़ा ती हैं .आभार .मुबारक दिवाली ,मुबारक धनगोबर ,दूज भैया मुबारक .

    जवाब देंहटाएं


  5. हम सब बने एक माँ की मोहब्बत
    धरा पर मोहब्बत के दीए जलाएँ

    बहुत सुंदर रचना

    जवाब देंहटाएं
  6. दीवाली का पर्व है, सबको बाँटों प्यार।
    आतिशबाजी का नहीं, ये पावन त्यौहार।।
    लक्ष्मी और गणेश के, साथ शारदा होय।
    उनका दुनिया में कभी, बाल न बाँका होय।
    --
    ஜ▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬●ஜ
    (¯*•๑۩۞۩:♥♥ :|| दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें || ♥♥ :۩۞۩๑•*¯)
    ஜ▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬▬▬▬▬▬▬●ஜ

    जवाब देंहटाएं
  7. सच्चा और सार्थक सन्देश - दीपोत्सव की हार्दिक बधाई

    जवाब देंहटाएं
  8. दीवाली की एक अच्छी कामना की है इस कविता मे बधाई। http://krantiswar.blogspot.in/2012/11/2-2010-6-x-4-t-d-s-healthy-mind-in.html

    जवाब देंहटाएं