शुक्रवार, 27 सितंबर 2013

मधु सिंह : गंभीर समस्या


xEHkhj leL;k

CykWx txr ds ekuuh; ikBdksa]
esjk CykWx *csudkc* lqpk# :i ls dk;Z ugha dj jgk gSA vr% eSa vki yksxksa ds chp viuh mifLFkfr ntZ djkus esa vleFkZ gks jgh gw¡A eq[; leL;k ;g gS fd CykWx ds Vad.k &Vkbi ds fy, Hkk’kk fodYi ds LFkku ij Hkk’kkvksa ds uke izLrqr ugh gSaA vki yksxksa ls vuqjks/k gS fd bl leL;k ds fujkdj.k gsrq mi;qä lq>ko nsus dk d’V dhft,xkA
/kU;okn

vkidh e/kq *eqLdku*

बुधवार, 18 सितंबर 2013

मधु सिंह : न वाइज़ रहे न ज़ाहिद

 न वाइज़ रहे न ज़ाहिद 


न वाइज़ रहे न ज़ाहिद कितने ज़ुल्म उठाओगे 
अल्लाह की दुनियाँ में तुम कैसे रश्म निभाओगे 

साधू के भेष ने सब कातिल ही दिख रहें हैं 
क्या कुरआन पढ़ाओगे क्या गीता सुनाओगे 

मोमिन हो या मुल्ला हो पंडित हो या पुजारी हो 
सब जिश्म के प्यासे हैं क्या यही दुनियाँ को बताओगे 

मंदिर हो या मस्ज़िद हो चर्च हो या गुरुद्वारा हो 
इस ज़ुल्म की दुनियाँ में क्या सज़दे निभा पाओगे 

कब राम को बुलाओगे कब रहमान को बुलाओगे 
है वक्त बचा थोड़ा क्या घर को जलाओगे

रुक जाओ जरा सोचो तहज़ीब भी कुछ होती है
रजनीश का हम्माम क्या इस मुल्क को बनाओगे 
                                          मधु "मुस्कान"
वाइज़---धर्मोपदेशक 
ज़ाहिद --- नियम संयम का पालन करनें वाला 











रविवार, 15 सितंबर 2013

मधु सिंह : दिल उगाना चाहता है


 दिल  उगाना चाहता है






वो   मुझको   अपना   बनाना   चाहता है
मेरे दिल पर अपना दिल उगाना चाहता है

 इक हादसे में  कट  गये  दोनों हाथ मेरे 
वो अब मुझको अपना हाथ देना चाहता है

आज-कल  बहुत खामोंशियों में जी रहा है
मेरी  आवाज़  मुझसे  माँग  लेना चाहता है

बदले  वक्त  की ताबीज़ पहना कर मुझे
फ़साना को कोई अंजाम देना चाहता है

बहुत उकता गया है अपनी जिंदगी से वो
मेरे दिल में वो इक घर बनाना चाहता  है

परछाई बन मेरी वो साथ चलना चाहता है
वो मुझसे , मुझी को मांग लेना चाहता है 

                           मधु "मुस्कान"
x