स्वागत कैसे करें नव वर्ष का ?
है लमहा लमहा पूछ्ता कैसे गुज़रा साल
था खूँन से रंगा हुआ माँ का बीता साल
हाथ सनें थे खून से मत पूछो तुम हाल
आँखें में ही झांक तुम पढ़ लो बिता साल
जख्म,हुए नासूर सब झुका देश का भाल
लाश बनी इंसानियत बदल गई सब चाल
कल ही देखो क्या हुआ क्या बतलाऊ हाल
बेटी तो मर गई माँ ममता दोनों हुई बेहाल
उम्मिदों की पोटली लिए कैसे बदलें साल
उधड़ गई जब बेटिओं की देखो सारी खाल
मधु "मुस्कान"




